ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

त्रिपुरा में चुनाव की तैयारी तेज, अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित 

अगरतला। त्रिपुरा की अंतिम मतदाता सूची में 80000 से ज्यादा मतदाताओं को शामिल किया गया है। इसके बाद कुल मतदाता 2813478 हो गए हैं। एक वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। त्रिपुरा में फरवरी में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। अधिकारी ने कहा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार सभी 60 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी। कुल मतदाता 2813478 हैं। नौ नवंबर 2022 को मसौदा सूची प्रकाशित होने पर यह संख्या 27.33 लाख थी। उन्होंने कहा कि कुल मतदाताओं में 1398825 महिलाएं हैं जबकि ट्रांसजेंडर की संख्या 77 है। अधिकारी ने कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि तक मतदाता सूची में अपडेशन की अनुमति दी जाएगी।

ब्रू प्रवासी विधानसभा चुनाव में पहली बार अपना वोट डाल पाएंगे। उन्हें मिजोरम से विस्थापित कर दिया गया था और त्रिपुरा में स्थायी पुनर्वास दिया गया है। उन्होंने कहा 6302 ब्रू परिवारों में से विशेष सारांश संशोधन के दौरान 5505 परिवारों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए। अधिकारी के मुताबिक करीब 800 परिवार निर्धारित पुनर्वास स्थानों पर बसे नहीं हैं जिस वजह से उनका नाम अंतिम मतदाता सूची में नहीं है। उन्होंने कहा केवल 12-15 प्रतिशत ब्रू मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं और उनके नाम निर्धारित स्थानों पर जाने के बाद सूची में दर्ज किए जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button