ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

कर्ज में डूबी शिवराज सरकार, फिर उठाएगी तीन हजार करोड़ का कर्ज

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार फिर बाजार से तीन हजार करोड़ रुपयों का नया कर्ज उठाने जा रही है। यह कर्ज सात फरवरी 2023 को रिजर्व बैंक के मुंबई कार्यालय के माध्यम से गवर्नमेंट सिक्योरिटीज के मार्गेज पर उठाया जाएगा। कर्ज का पूर्ण भुगतान 10 साल बाद किया जाएगा। इस बीच साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान भी किया जाएगा।

25 जनवरी को लिया था कर्ज

इसके पहले राज्य सरकार ने 25 जनवरी 2023 को बाजार से दो हजार करोड़ रुपयों का कर्ज लिया था। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक राज्य सरकार 14 हजार करोड़ रुपयों का बाजार से कर्ज ले चुकी है। वहीं सात फरवरी के कर्ज को मिलाकर यह राशि 17 हजार करोड़ रुपये हो जाएगी।

राज्य का बजट तीन लाख करोड़

बता दें कि प्रदेश का वर्ष 2023 का नया बजट बनाया जा रहा है। इस बार तीन लाख करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इससे अधिक का कर्ज सरकार बाजार से ले चुकी है। वर्तमान में राज्य सरकार पर कर्ज का कुल भार तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया है।

Related Articles

Back to top button