ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
विदेश

अमेरिका में बर्फीले तूफान से हजारों उड़ानें कैंसिल, 48 लोगों की मौत

वाशिंगटन। कुछ दिनों से अमेरिका के कई राज्यों में आए बर्फीले तूफान ने जमकर तबाही मचाई है। तूफान से पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बर्फीले तूफान का असर जारी है और इससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगहों की बिजली सप्लाई बाधित हुई है तो हजारों फ्लाइट भी कैंसिंल करनी पड़ी है। 9 राज्यों में 48 लोगों के मरने की खबर है।  एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की साउथवेस्ट एयरलाइंस ने 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 14500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं। साथ ही फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के मुताबिक 28 दिसंबर की सुबह 2500 और उड़ानें रद्द कर दी गईं।  मेयर बायरन ब्राउन के कार्यालय ने कहा कि तूफान से सात और मौतों के कारण बफेलो शहर में मरने वालों की कुल संख्या 27 हो गई है जबकि कम से कम 7 लोगों की मौत उपनगरीय इलाके में हुई है। बफेलो न्यूयॉर्क का दूसरा सबसे बड़ा शहर है जहां करीब 2.75 लाख लोग रहते हैं।

Related Articles

Back to top button