ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

सीहोर के चंद्रशेखर आजाद स्नातकोत्तर कॉलेज को मिला ए-ग्रेड

सीहोर जिले के नाम एक और उपलब्धि आई है। सीहोर का पीजी कॉलेज अब ए-ग्रेड कॉलेज को गया है। सीहोर के शासकीय चंद्रशेखर आजाद स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय ने नैक मूल्यांकन में 3.12 सीजीपीए के साथ आगामी पांच वर्षों के लिये A ग्रेड प्राप्त किया है। चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोश्रर महाविद्यालय सीहोर में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद बैंगलोर की नैक पीयर टीम द्वारा पिछले दिनों दो दिवसीय निरीक्षण किया गया था। इस निरीक्षण के परिणाम पर महाविद्यालय की ग्रेडिंग होना थी, जिसके आधार पर आगामी पांच वर्ष तक विभिन्न विकास कार्यों के लिए केन्द्र शासन एवं राज्य शासन की एजेंसियों से कॉलेज को अनुदान प्राप्त होता है। इस साल महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमन रोहिला के मार्गदर्शन में नैक पीयर टीम के निरीक्षण को लेकर कॉलेज स्टॉफ ने काफी तैयारियां की थी। महाविद्यालय में जिम सेंटर, बॉटनीकल गार्डन, खेल मैदान, पुस्तकालय तथा विभिन्न प्रयोगशाालाओं को आधुनिकतम उपकरणों, पौधों एवं पुस्तकों से सुसज्जित किया गया था।

महाविद्यालय के आईक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर डॉ. महेन्द्र आयन्यास नैक पीयर टीम के निरीक्षण के बाद कहा कि इस बार की तैयारियां और महाविद्यालय की विगत पांच वर्षों की उपलब्धियां पहले से बेहतर थीं और महाविद्यालय को अच्छी ग्रेड मिलने की पूरी संभावना बनी थी। बता देंस पांच वर्ष पूर्व नैक निरीक्षण पर महाविद्यालय को बी-ग्रेड प्राप्त हुआ था।

 

Related Articles

Back to top button