ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने लोकार्पित की 75 ई-बाइक्स

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान से 75 ई-बाइक्स को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड की ई-बाइक परियोजना के प्रथम चरण में यह ई-बाइक्स लोकार्पित की गईं। मुख्यमंत्री चौहान ने भी ई-बाइक चलाई। लोकार्पित 75 ई-बाइक के चालक रैली के रूप में श्यामला हिल्स स्थित पार्क से डिपो चौराहा, पी एण्ड टी चौराहा, संजय कॉम्पलेक्स, माता मंदिर, प्लेटिनम प्लाजा होते हुए टी.टी. नगर स्टेडियम पहुँचे।

आज लोकार्पित इलेक्ट्रिक बाइक की अधिकतम गति 20 कि.मी. प्रति घंटा रहेगी, जो फुल चार्ज बैटरी में 35 कि.मी. तक चल सकेंगी, यह बाइक सिंगल सिटिंग केपेसिटी की हैं। ई-बाइक को किराए पर लेने के लिए गूगल प्ले स्टोर से अपने मोबाइल पर चार्टर्ड बाइक एप डाउनलोड करना होगा। इस पर रजिस्ट्रेशन के बाद न्यूनतम 100 रूपए सुरक्षा निधि रखनी होगी। एप से क्यू.आर. कोड स्केन कर ई-बाइक को किराए पर लिया जा सकता है। ई-बाइक के लिए भोपाल में 6 डॉकिंग स्टेशन टी.टी. नगर स्टेडियम, आई.एस.बी.टी., एम.पी. नगर जोन-1, अटल पथ (प्लेटिनम प्लाजा), वन विहार और बोट क्लब पर बने हैं। मांग बढ़ने के साथ ई-बाइक और डॉकिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। ई-बाइक का किराया प्रथम 15 मिनिट के लिए 20 रूपए होगा। इसके बाद प्रति मिनिट का एक रूपया देय होगा।

Related Articles

Back to top button