ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

नाबालिग बालिका को ब्लैकमेल करने वाला पूर्व भाजपा नेता गिरफ्तार

उमरिया ।   नाबालिग को ब्लैकमेल करने वाले पूर्व भाजपा नेता राहुल सीतलानी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपित फरार हो गया था। आरोपित के खिलाफ 10 अप्रैल की रात्रि नौरोजाबाद थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई थी, जिसमें पिता ने नाबालिग बेटी के साथ हुई प्रताड़ना की शिकायत थाने में की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपित राहुल सीतलानी ने नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर फोन से बातचीत शुरू की और अब फोटो प्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

आरोपित को नौरोजाबाद से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।आरोपित भाजपा जिला आइटी सेल का संयुक्त संयोजक था। हाल ही में आठ अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर उसने जो पोस्टर लगाए थे, उसमें पद का उल्लेख था। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय का कहना है कि राहुल सीतलानी को निष्कासित कर दिया गया है। आइटी सेल के संयोजक नितिन बाशानी ने भी कहा कि मामला सामने आने के बाद उसे पद से हटा दिया गया था।

Related Articles

Back to top button