ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

पंचायत जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुजरात एटीएस ने पंचायत जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में ओडिशा के सरोजकुमार सीमांचल मालू को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 16 से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इससे पहले, पेपर लीक का मामला सामने के आने के बाद सरकार ने परीक्षा को स्थगित कर दिया था।

पंचायत जूनियर क्लर्क भर्ती के लिए परीक्षा 29 जनवरी को सुबह 11 बजे निर्धारित थी। इसके लिए 9.50 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, उम्मीदवारों के लिए जीएसआरटीसी बसों में मुफ्त वापसी यात्रा की घोषणा की गई थी।

गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड के प्रभारी अध्यक्ष संदीप कुमार ने पेपर लीक होने पर कहा कि 29 जनवरी की सुबह पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा था। पूछताछ के दौरान उसने पेपर लीक होने का खुलासा किया। अब तक 15 आरोपित पकड़े जा चुके हैं। यह किसी संगठित गिरोह का काम प्रतीत होता है।

गुजरात एटीएस पिछले पेपर लीक की घटनाओं से जुड़े लोगों पर लगातार नजर रख रही थी। गुजरात एटीएस के एसपी सुनील जोशी ने बताया था कि वडोदरा से 15 आरोपियों को प्रश्न-पत्रों के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद सरकार ने परीक्षा रद्द करने का फैसला किया था। मामले में आगे की जांच चल रही है।

इससे पहले, गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड, गांधीनगर ने बताया था कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर एक संदिग्ध इसम को गिरफ्तार किया गया था और उसके पास से उपरोक्त परीक्षा के प्रश्न-पत्र की एक प्रति मिली थी। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई और आपराधिक जांच गहनता से की जा रही है। मामला सामने के बाद गुजरात सरकार के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से गुजरात पंचायत जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की थी।

Related Articles

Back to top button