ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

भदोही: बादलों की घड़घड़ाहट के बीच हल्की-फुल्की बारिश, सामान्य जन जीवन अस्त-व्यस्त

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बुधवार की सुबह बादलों की घड़घड़ाहट के बीच हल्की-फुल्की बारिश हुई। सर्दीली हवाओं में गलन महसूस की गई। कड़ाके की ठंड के बीच सामान्य जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। कालीन के कारोबार पर भी मौसम का विपरीत असर देखा जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण पिछले लगभग एक सप्ताह से आसमान में बादल छाये हैं, जिससे हल्की बारिश व बूंदाबांदी के कारण मौसम में नमी बनी हुई है।

हवाओं के कभी पूर्वा तथा पछुआ अर्थात अनियमित होने और शांत गति में होने के कारण घने कोहरे की स्थितियां इन दिनों अधिक देखी जा रही हैं। वातावरण में अच्छी नमी की उपलब्धता के कारण दिन व रात के तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखे जा रहे हैं। बुधवार की सुबह बिजली की चमक व बादलों की गड़गड़ाहट के बीच हल्की-फुल्की बारिश हुई। बारिश का क्रम ढीला पड़ते ही हवा की सिहरन के साथ अचानक गलन बढ़ गई जिससे दिन का तापमान लगभग 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गलन होने के कारण लोगों का घरों में कैद रहना मजबूरी हो गई।

मौसम के मिजाज में आई बेरुखी के कारण कालीन का कारोबार लगभग ठप सा हो गया है। कंपनियों में बुनकर व कारीगर क्लिपिंग व फिनिशिंग जैसे छोटे-मोटे कार्य तो कर रहे हैं लेकिन धूप आधारित कामकाज में दिक्कत उत्पन्न हुई हैं। मैदान में नमी के कारण न तो रंगाई की हुई काती सूख पा रही है और नहीं टफ्टेड कालीनों की लेटेक्सिंग का काम हो पा रहा है। अगर कालीन के बड़े प्रतिष्ठानों को छोड़ दें तो छोटे-मोटे कारखाने में कामकाज अस्त-व्यस्त हो गया है।

Related Articles

Back to top button