ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

जबलपुर। दबंगों ने अंडा न बनाने पर घर में लगाई आग परिजन जान बचाकर भागे।

मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित ग्राम टिपरा शहपुरा में रहने वाले संतोष पटैल के घर में तीन बदमाशों ने उस वक्त घर में आग लगा दी. जब संतोष अपने परिवार के साथ टपरिया के अंदर बैठा बातचीत कर रहा था. टपरिया में आग लगते देख परिजन किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले. आगजनी की घटना में टपरिया में रखा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया. पुलिस ने संतोष की रिपोर्ट पर तीनों बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम टिपरा शहपुरा निवासी संतोष पटैल ने टेढ़ चौकी रोड के किनारे राजासिंह का जमीन को सिकमी पर लिया है, जहां पर वह खेती करता है. संतोष ने खेत में ही टपरिया बना ली है, जहां पर वह अपने परिवार के साथ ही निवास करता है. संतोष पटेल दोपहर के वक्त खेत में दवा का छिड़काव कर रहा था, इस दौरान गांव के सिम्मा कोल, नीलू कोल व धर्मेन्द्रसिंह राजपूत आए. जिन्होने संतोष की पत्नी से अंडा बनाने के लिए कहा. महिला द्वारा मना करने पर तीन भड़क गए और धमकी देते हुए चले गए. इधर संतोष व परिवार के सदस्य अपने अपने काम में लग गए. कुछ देर बाद तीनों बदमाश आए टपरिया में आग लगा दी. टपरिया में आग लगते देख परिजनों में चीख पुकार मच गई, वे किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल आए. शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए, जिन्होने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग विकराल रुप धारण कर चुकी थी. आगजनी की घटना में संतोष की गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया. पीडि़त संतोष ने थाना पहुंचकर पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि टपरिया में रखी मोटर साइकल, इंडेक्शन चूल्हा, मटर बेचने के नगदी रुपए, अनाज, बिस्तर, कपड़े सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया है. पुलिस ने संतोष की रिपोर्ट पर धारा 294, 435, 427, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button