ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
दिल्ली NCR

राष्ट्रपति का अभिभाषण, चुनावी भाषण और सरकार का प्रोपेगेंडा था : शशि थरूर

नई दिल्ली| पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कई सांसद बहुत ही आदर और सम्मान के साथ राष्ट्रपति का भाषण सुनने आए थे, लेकिन राष्ट्रपति का यह अभिभाषण चुनावी भाषण और सरकार का प्रोपेगेंडा मात्र था।

थरूर ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि राष्ट्रपति के माध्यम से भाजपा अपने अगले चुनाव का अभियान चला रही है, यह पूरा भाषण महज एक चुनावी भाषण लग रहा था जिसमें सरकार के हर काम की सिर्फ तारीफ की जा रही थी। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा की इसके लिए वे राष्ट्रपति को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते क्योंकि उनका अभिभाषण केंद्र की मौजूदा सरकार ने लिखा था।

बुधवार को पेश होने वाले बजट से उम्मीदों को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए थरूर ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण से यह भी साफ हो गया कि बजट कैसा होगा और जाहिर है कि बजट में भी सिर्फ सरकार की तारीफें ही होंगी।

Related Articles

Back to top button