ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

 रेडक्रॉस अस्पताल में महंगी दवाओं की विक्री पर विवाद

भोपाल । रेडक्रॅास अस्पताल भोपाल में दवाओं के कारोबार को लेकर अस्पताल के पूर्व और वर्तमान चेयरमैन आमने-सामने हो गए हैं। अस्पताल में हो रहे दवा के कारोबार को लेकर दिल्ली के मुख्यालय तक शिकायत पहुंचाई जा रही है। इसमें रेडक्रास के उच्चाधिकारियों को बताया जाएगा कि भोपाल रेडक्रास अस्पताल सेवाभाव को छोड़कर करोबार करने में जुट गया है। जबकि संस्थान व्यावसायिक गतिविधियों में लिप्त नहीं हो सकता है।

अस्पताल के पूर्व चेयरमैन अशुतोष पुरोहित ने मरीजों से हो रही इस लूट का विरोध किया है। पुरोहित ने बताया कि वो पूरे मामले को लेकर दिल्ली रेडक्रास के सामने बात रखने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनके कार्यकाल के दौरान दवा माफिया अस्पताल में कब्जा करना चाहते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं होने दिया। इसके बाद अस्पताल में अमृत फार्मेसी को लाने की तैयारियां कर ली गई थी लेकिन कोविड के कारण मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इस बीच नए प्रबंधन ने एक बार फिर निजी संचालक को लाकर बैठा दिया जो बेहद महंगे ब्रांड ही रेडक्रास मेडिकल से बेच रहा है। दवा दुकान संचालक अंकुर गुप्ता ने बताया कि दुकानों में सभी ब्रांड की दवाएं बुलवाने में एक से दो माह का समय लगेगा।

Related Articles

Back to top button