ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मनोरंजन

अब रॉकी भाई ‘रावण’ के किरदार में नजर आएंगे, फिल्ममेकर ने अगली मूवी के लिए किया अप्रोच

कन्नड़ सुपरस्टार यश अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। केजीएफ और केजीएफ 2 में उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी के दम पर महफिल लूट ली थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में इसका नाम शामिल है। हालांकि केजीएफ चैप्टर 2 के बाद यश ने अपनी अगली फिल्म का एलान तो नहीं किया है, लेकिन अब खबर है सुपरस्टार को एक फिल्म निर्माता ने अप्रोच किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म निर्माता-निर्देशक नीतेश तिवारी और मधु मंटेना अपनी माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण में यश को कास्ट करने के लिए अप्रोच किया है। बता दें कि इस फिल्म में यश को रावण के किरदार के लिए अप्रोच किया गया है। खास बात यह है कि इस फिल्म के लिए यश भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यश अपने अगले प्रोजेक्ट्स के लिए काफी बड़ा कुछ सोच रहे हैं। वो देश की अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री से स्क्रिप्ट्स सुन रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार यश रामायण फिल्म के प्री-विजुयुलाइजेशन से काफी खुश हैं और टीम के साथ मीटिंग कर रहे हैं। इसपर वह अगले दो महीने में फैसला ले सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इस फिल्म में रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यश के पास ब्रह्मास्त्र 2 का भी ऑफर है। करण जौहर ने यश को देव का किरदार ऑफर किया था। यश इस फिल्म के लिए भी काफी उत्साहित हैं। बता दें कि नितेश की रामायण टॉप 5 में शुमार बताई जा रही है। इस फिल्म की शूटिंग गर्मियों में शुरू हो जाएगी। वहीं यश के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म केजीएफ के पांच पार्ट बनने हैं। लेकिन फिल्म के अगले भाग में यश होंगे या नहीं इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Related Articles

Back to top button