ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

भिंड में महिला को तीन बजे लगी गोली महिला ग्वालियर रैफर।

भिंड के मेहगांव थाना क्षेत्र के बरासो थाना क्षेत्र में एक महिला को बीती तीन बजे गोली लगी। घायल महिला को सुबह के समय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने उपचार के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया। बताया जा रहा गोली लगने की घटना रात्रि 3 बजे की है। पुलिस पूरे मामले को संदेह की नजर से देख रही है। यह है पूरी घटना बरासो थाना पुलिस प्रभारी सीपी सिंह के मुताबिक बीते रात्रि सप्रू का पुरा में रहने वाली 55 साल की सुखदेवी व उसका पति रामहेत बघेल घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रात्रि करीब पौने तीन बजे पुलिस वाहन गश्त पर निकला। इसके करीब 15 मिनट बाद गोली चलती है। ये गोली महिला सुखदेवी के सीने में जाकर लगी। गोली लगने की घटना से यह महिला उसका पति जाग जाता है। इसके बाद किसी को कोई सूचना नहीं दी जाती है। महिला के लड़के बाहर काम धंधे की तलाश में रहती हैं। गांव में पति-पत्नी ही रहते हैं। इस घटना के बाद सुबह करीब 9:00 बजे महिला का पति पुलिस को सूचित करता है और पीड़िता को जिला अस्पताल उपचार के लिए लेकर पहुंचता है। अस्पताल के चिकित्सक पीड़िता को देखते हैं और सीने में कारतूस फंसे होने की जानकारी देते हुए उचित उपचार के लिए ग्वालियर रेफर करते हैं। इधर बरासो थाना पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर देती है। पीड़िता के पति ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया और इस मामले में निरंजन पुत्र बहादुर बघेल, नरेश पुत्र केदार सिंह, मंगेश कुमार पुत्र निरंजन, अजय पुत्र निरंजन बघेल के जानलेवा प्रयास की धाराओं आरोपी बनाते हैं। पुलिस इस पूरे मामले को संधि की नजर से देख रही है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में बारीकी से जांच की जा रही है। इन बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच रात्रि 3:00 बजे गोली लगने के बाद पुलिस को तत्काल क्यों नहीं दी सूचना? पुलिस की गश्त का वाहन निकलने के बाद फरियादी पक्ष ने कंट्रोल रूम या एफआरवी 100 को नहीं कराया अवगत। सुबह 8:00 बजे तक फरियादी पक्ष घर पर ही रहा, इसके बाद पहुंचा अस्पताल । फरियादी ने जिन लोगों पर आरोप लगाया है उनसे पूर्व में हुआ था विवाद। आरोपी पक्ष का एक युवक ग्वालियर में आर्मी की भर्ती में शामिल होने की दी जा रही है सूचना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button