ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

मौसम में होने वाला है बड़ा बदलाव

भोपाल । राजधानी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान में बन रहे प्रेरित चक्रवात के कारण आज फिर शहर में फिर हल्के बादल छा सकते हैं साथ ही बूंदाबांदी बौछारों जैसी स्थिति भी बन सकती है। बुधवार के बाद बादल साफ होंगे और तापमान में गिरावट का दौर आएगा लेकिन 2 फरवरी से फिर एक पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है।

मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन मौसम का मिजाज बदले रहने की संभावना है। आज हल्के बादल छाए रहेंगे साथ ही हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। 1 फरवरी से बादल साफ होंगे व मौसम शुष्क होने के साथ तापमान में गिरावट आएगी लेकिन 2 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है हालांकि इसका कितना असर रहेगा इस संबंध में इस समय कुछ नहीं कह सकते।
11 दिन बनी थी कोल्ड डे की स्थिति
वहीं शहर में सर्दी का सीजन 1 फरवरी को समाप्त होने वाला है। इस साल सर्दी असमान हवा के पेटर्न और कमजोर विक्षोभ के कारण रंग नहीं

जमा सकी। पिछले साल पूरे सीजन में 11 दिन कोल्ड डे की स्थिति बनी थी। वहीं इस साल मात्र तीन दिन सामान्य कोल्ड डे में सीजन बीत गया। मौसम विभाग का कहना है कि वर्तमान में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय है। एक प्रेरित चक्रवात दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है। इसके बाद 2 फरवरी से एक और विक्षोभ सक्रिय होगा। यह दोनों आगामी फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम का मिजाज बिगाड़ सकते हैं। तापमान में गिरावट और बारिश होने से सर्दी का सीजन थोड़ा लंबा चलेगा। दिसंबर में तापमान में ज्यादा अंतर रहने से गर्मी का अहसास होते रहा। आखिरी सप्ताह में तापमान गिरा था।

Related Articles

Back to top button