ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
महाराष्ट्र

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और बस की हुई टक्कर, 4 लोगों की मौत

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। पालघर जिले के दहानू इलाके में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर कार और बस की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पालघर पुलिस के मुताबिक, कार गुजरात से मुंबई जा रही थी। पुलिस ने बताया कि कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था जिससे बस से टक्कर हो गई।

सुबह-सुबह हुआ बड़ा हादसा

कासा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर महालक्ष्मी पुल के पास सुबह करीब साढ़े तीन बजे बस और कार की जोरदार टक्कर हुई। इस दुर्घटना में लग्जरी बस में यात्रा कर रहे दो लोग घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि कार में चार लोग सवार थे और वह गुजरात से मुंबई जा रहे थे। भीषण टक्कर से चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

एक महिला समेत 4 की मौत

पुलिस के मुताबिक, कार चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया जिससे वाहन पीछे से बस में जा घुसा। उन्होंने कहा कि एक महिला समेत चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button