ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
विदेश

यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम में छात्राओं की एंट्री पर लगाया बैन

तालिबान ने शनिवार को महिलाओं की शिक्षा पर प्रतिबंध को और बढ़ा दिया। निजी विश्वविद्यालयों को एक संदेश जारी कर कहा कि महिलाओं को विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा देने से रोक दिया गया है। तालिबान ने पिछले महीने निजी और सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। तालिबान द्वारा संचालित सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री निदा मोहम्मद नदीम ने कहा है कि विश्वविद्यालयों में पढ़ाए जा रहे कुछ विषय इस्लामी सिद्धांतों का उल्लंघन करते हैं। तालिबान ने लड़कियों की स्कूली शिक्षा पर भी इसी तरह के प्रतिबंध लगाए है। कक्षा छह के बाद बच्चियों को पढ़ने की अनुमति नहीं है। तालिबान के जारी चेतावनी पत्र में कहा गया है महिलाएं स्नातक परा स्नातक डॉक्टरेट स्तरों की प्रवेश परीक्षा नहीं दे सकतीं। अगर कोई विश्वविद्यालय इस आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पत्र पर निजी विश्वविद्यालयों में छात्र मामलों की देखरेख करने वाले सरकारी अधिकारी मोहम्मद सलीम अफगान ने हस्ताक्षर किए थे। प्रवेश परीक्षा रविवार से अफगानिस्तान के कुछ विश्वविद्यालयों में शुरू हो रही है।

 

Related Articles

Back to top button