ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

PM नरेंद्र मोदी ने की मंत्रिपरिषद के साथ बैठक, बजट से पहले कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली : संसद के बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंत्री परिषद के साथ अहम बैठक में हिस्सा लिया। बताया गया है कि बैठक में एक फरवरी को पेश होने वाले बजट की तैयारियों पर चर्चा हुई। गौरतलब है कि यह बजट 2024 के चुनाव से पहले मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट होगा।

पीएम और मंत्रियों की बैठक सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई। इसके शाम तक जारी रहने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में मंत्रालयों की ओर से लिए जाने वाले नीतिगत फैसलों की भी समीक्षा की जाएगी। मंत्रियों की यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब केंद्रीय कैबिनेट में बदलाव की चर्चाएं गरम हैं। इसके अलावा नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव भी इसी साल होने हैं।

Related Articles

Back to top button