ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मुरैना। रिश्वत लेने वाले पति-पत्नी को कारावास की सजा।

मुरैना। विशेष न्यायाधीश रामजी गुप्ता (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), जिला मुरैना के न्यायालय द्वारा मुकेश जाटव एवं रीना जाटव पति-पत्नी को घूस लेने के मामले में 04 साल की जेल एवं कुल 75,000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया एवं दोनों को जेल भेजा गया। अभियोजन अधिकारी/मीडिया सेल प्रभारी रश्मि अग्रवाल ने बताया कि घटना इस प्रकार है कि रीना जाटव ग्राम पंचायत बेरखेडा में रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ थी एवं मुकेश जाटव उसका पति था। वर्ष 2015 में फरियादी बनवारी कुशवाह ने रीना जाटव से बी.पी.एल. पर्ची बनवाई थी, उस पर्ची को बनाकर देने के बदले में रीना व मुकेश द्वारा 3,000/- रूपये रिश्वत की मांग की गई थी और पर्ची मांगने पर मुकेश ने उसे दे दी थी और कहा कि रिश्वत का इंतजाम करके दे देना और मुकेश उससे बार-बार पैसे मांगता रहा तथा पैसे नहीं देने पर उसका पंचायत में और काम नहीं करने हेतु कहा। बनवारी उसे रिश्वत न देकर रंगे हाथों पकडवाना चाहता था, फरियादी द्वारा रिश्वत की शिकायत लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर को की गई एवं लोकायुक्त के ट्रेप दल ने आरोपी मुकेश को रंगे हाथों पकडा। बाद विवेचना अभियोग पत्र माननीय विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां पर शासन की ओर से रोशनलाल छापरिया जिला लोक अभियोजन अधिकारी एवं निर्मल कुमार अग्रवाल सहा. जिला लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा साक्ष्य एवं तर्क के आधार पर न्यायालय में अपना पक्ष रखा जिस पर से विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) ने अपना फैसला सुनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button