ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मुरैना डिप्टी जेलर हरिओम शर्मा‌ पर आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही

आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुरैना जेल में पदस्थ डिप्टी जेलर के ग्वालियर घर पर शनिवार को लोकायुक्त ने छापेमार कार्रवाई की है. ग्वालियर के गोले का मंदिर स्थित कृष्णा नगर इलाके सहित मुरैना जेल परिसर के सरकारी आवास में लोकायुक्त की कार्रवाई की गई. वहीं खबर ये है कि लोकायुक्त टीम को घर पर देख डिप्टी जेलर हरिओम शर्मा बेहोश हो गए. अधिकारियों ने बताया कि जांच में आय से 100% अधिक संपत्ति का अभी खुलासा हुआ है. शुरुआती छापेमार कार्रवाई में लोकायुक्त की टीम को करोडों रुपये के दस्तावेज बरामद हुए है. वहीं उनके मुरैना के सरकारी आवास पर भी कार्रवाई जारी है. पूर्व में भी शिकायत हो चुकी है हरिओम शर्मा की कैदियों से बसूली प्रताड़ना में मुरैना जिला जेल में कैदियों को जो सुविधाएं सरकार मुफ्त देती है, उसके लिए जेलर द्वारा हर कैदी से पैसा वसूल किया जाता है। जो कैदी पैसा देने से मना करता है, उसके कई प्रकार से प्रताड़ित कर यातनाएं दी जाती हैं। जेल में सरकार के आदेश व जेल मेन्यूअल की किस तरह धज्जी उड़ रही हैं, इसका पता तभी चलेगा जब जेल में औचक जांच होगी। यह शिकायत सुभाष नगर, नेवी कॉन्वेंट वाली गली में रहने वाले रामस्वरूप सिंह ने मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष, मप्र डीजीपी, कलेक्टर मुरैना और एसडीएम को पत्र भेजकर की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button