ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

भिंड के पिपरौली गांव में जमीन को लेकर दो पक्ष में विवाद फायरिंग।

भिंड के पिपरौली गांव में जमीन को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चलाकर हवाई फायरिंग कर दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। मेहगांव पुलिस के मुताबिक पिपरौली गांव में रहने वाले घनश्याम सिंह पुत्र थानसिंह गौर ने कुछ समय पहले गांव के एक व्यक्ति से जमीन खरीदी थी उक्त खरीदी हुई जमीन आरोपी पक्ष द्वारा गिरवी रखी गई थी, परंतु वह उसे जमीन को गिरवी से उठा नहीं रहे थे। फरियादी घनश्याम सिंह जमीन की जुताई के लिए खेत पर पहुंचा, तो आरोपी पक्ष आ गए। उन्होंने उक्त जमीन को अपना बताते हुए खेत पर झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दौरान आरोपी पक्ष द्वारा फरियादी पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों द्वारा तीन हवाई फायर किए गए। घटना से फरियादी का जीवन संकट में पड़ गया। पीड़ित ने पुलिस थाने आरोपी गोपाल सिंह गौर, मनीष सिंह गौर और पिंटू सिंह गौर पर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button