ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

3.38 करोड़ रुपए का है बकाया, सबसे ज्याद जिला अस्पताल का बिल

कानपुर देहात: कानपुर देहात में दक्षिणांचल विद्युत निगम ने चलाया वसूली अभियानकानपुर देहात में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से मंगलवार को बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। बिजली के बिल जमा न होने के चलते कनेक्शन काटने के साथ-साथ मीटर भी उखाड़ दिया गया। इससे आम आदमी में बिजली विभाग को लेकर नाराजगी देखने को मिली।दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, जिले में सरकारी विभाग का बकायादारी 3.38 करोड़ रुपए का बकया है। सरकारी बकायेदारों की सूची में सबसे ऊपर ऊपर जिला अस्पताल है। जिला अस्पताल को 1.21करोड़ रुपए का बिजली का बिल जमा करना है। वहीं, दूसरे नंबर पर पुलिस विभाग है, जिस पर 89 लाख रुपए का बकाया है। तीसरे नंबर पर जिला जेल है, जिस पर 55 लाख का बकाया है।दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का ऑफिस।पीडब्ल्यूडी का गेस्ट हाउस पर 27 लाख बकायाचौथे नंबर पर पीडब्ल्यूडी का गेस्ट हाउस है। इस पर 27 लाख रुपए का बिजली का बिल बकाया है। पांचवें नंबर पर डीएम ऑफिस है, जिस पर 16 लाख रुपए का बिजली का बिल बकाया है। छठ में नंबर पर एसके ऑफिस है, जिस पर 10 लाख रुपए का बिजली का बिल बकाया है। सातवें नंबर पर सीडीओ ऑफिस है, जिस पर 9 लाख का बकाया है। आठवें नंबर पर इको पार्क है, जिस पर 8 लाख का बकाया है।विभागों पर सात महीने का बिल बकायादक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कानपुर देहात अकबरपुर अधीक्षण अभियंता एके वर्मा ने बताया कि 8 से 9 सरकारी विभागों बिजली विभाग के बड़े बकायादार है। लगभग 3.38 करोड़ रुपए इन सभी विभागों को बिजली विभाग में जमा करना है। उन्होंने बताया कि लगभग 7 महीने का बिल है जो बाकी है। विभाग की तरफ से जो भी निर्देश आएंगे उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button