ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

रोजी-रोटी के बाद पाकिस्तान में बिजली की मार

पाकिस्तान इन दिनों आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है। हालात ये हैं कि पाकिस्तान में महंगाई आसमान को छू रही है। जिसका असर देश की गरीब जनता पर पड़ रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब पाकिस्तान खाने-पीने का सामान के साथ-साथ बिजली भी महंगी हो गई है।पाकिस्तान में बिजली के दामों में इजाफा हुआ है। पाकिस्तान की नेशनल इलेक्ट्रिक पावर रेगुलेटरी अथॉरिटी ने बिजली की दरों में 3.30 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की है। ये दाम कराची में लागू होंगे।

जिससे अब उपभोक्ताओं 43 रुपये प्रति यूनिट दाम चुकाने होंगे। इसके अलावा विभिन्न उपभोक्ता श्रेणियों के लिए टैरिफ में 1.49 रुपये से 4.46 रुपये प्रति यूनिट के बीच बढ़ोत्तरी की गई है।नेशनल इलेक्ट्रिक पावर रेगुलेटरी अथॉरिटी ने कहा कि उसने समान टैरिफ नीति के तहत के-इलेक्ट्रिक टैरिफ को समायोजित किया है। देश भर में बिजली उपयोगकर्ताओं से संघीय सरकार और उनके नियमों और विनियमों के तहत समान या यूनिफॉर्म टैरिफ वसूला जाता है।

वहीं, पावर डिवीजन ने कहा कि केई 43 रुपये प्रति यूनिट बिजली मुहैया करा रहा है और सरकार 18 रुपये प्रति यूनिट सब्सिडी दे रही हैअगर पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) कार्यक्रम को अगले कुछ हफ्तों के भीतर फिर से शुरू नहीं किया जाता है तो उसे आर्थिक तौर पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button