ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

अशोकनगर जिले में डंंपर और बस की टक्‍कर, एक की मौत

अशोकनगर।  जिले में दो वाहनों की टक्‍कर में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चंदेरी से लगभग 10 किलोमीटर दूर नयाखेड़ा से पहले डंपर और स्लीपर बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बताया जाता है कि इलाके में तेज कोहरा दुर्घटना का कारण बना है। इस हादसे में डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्लीपर बस के ड्राइवर को घंटों की मशक्‍कत के बाद फंसे हुए वाहन से बाहर निकाला गया लोगों का आरोप है कि हादसे के घंटों बाद जिम्‍मेदार लोग मौके पर मदद के लिए पहुंचे। इस दौरान राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाने के लिए अनेक बार फोन लगाए। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए चंदेरी के स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र भेजा गया है। जानकारी मिली है कि बस जयपुर से ल‍ल‍ितपुर की ओर जा रही थी। बस में सवार परिवार विवाह समारोह से लौट रहा था तभी बस हादसे का शिकार हो गई।

 

Related Articles

Back to top button