ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मुख्य समाचार

ग्वालियर। गेस्ट हाउस में पुलिस की रेड, 4 लड़की 3 लड़के पकड़े पुलिस ने छोड़ा ।

ग्वालियर। गांधीनगर इलाके के एक लग्जरी गेस्ट हाउस में पुलिस ने लोगों की शिकायत मिलने के बाद छापामार कार्रवाई की। यहां से 4 लड़कियों और 3 लड़कों को हिरासत में लिया गया लेकिन पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने दलील दी कि गेस्ट हाउस में बर्थडे पार्टी चल रही थी। लोगों ने कहा कि गेस्ट हाउस में से कंडोम मिले हैं। बर्थडे पार्टी में कंडोम का क्या कर रहे थे। पुलिस का दावा- गेस्ट हाउस में कोई गड़बड़ी नहीं पुलिस का कहना है कि गेस्ट हाउस में कोई आपत्तिजनक काम नहीं हो रहा था। वहां बर्थडे पार्टी चल रही थी। पार्टी में शामिल होने के लिए युवतियां आई थीं। CSP विजय भदौरिया ने बताया कि गेस्ट हाउस के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों की शिकायत पर रेड की गई थी। युवक-युवतियों को थाने लाकर पूछताछ की गई है। गेस्ट हाउस के मालिक से भी पूछताछ की गई है। पब्लिक ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया इधर शिकायत करने वाले स्थानीय लोगों का कहना है कि, यह 1 दिन का काम नहीं है। काफी परेशान होने के बाद हम ने पुलिस से शिकायत की थी। गेस्ट हाउस में किसी भी प्रकार के कार्यक्रम से पहले पुलिस को सूचना दिए जाने का प्रावधान है। क्या पुलिस के पास गेस्ट हाउस में बर्थडे पार्टी की पूर्व सूचना थी। सबसे बड़ी बात है कि बर्थडे पार्टी में केक और मिठाई आती है, खाना खाते हैं, नाच गाना होता है। कंडोम नही आता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button