ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

पीएचई कर्मचारियों से मारपीट करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस

उज्जैन। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के जूना सोमवारिया में तीन बदमाशों ने मंगलवार को पीएचई कर्मचारियों व क्षेत्रवासियों के साथ मारपीट की थी। कर्मचारी क्षेत्र में वैध नल कनेक्शन देने के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपिताें के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। बुधवार को सभी आरोपितों का पुलिस ने क्षेत्र में जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपित कान पकड़कर चल रहे थे।

टीआइ गगन बादल ने बताया कि पीएचई ने बीते दिनों जूना सोमवारिया में अवैध नल कनेक्शन काट दिए थे। क्षेत्रवासियों की मांग पर पीएचई रुपये जमा करवाकर वैध कनेक्शन दे रहा है।

मंगलवार को पीएचई कर्मचारी शाकिर हुसैन निवासी जूना सोमवारिया, सुनील माली निवासी रंजीत हनुमान और राजेश सिंह पंवार निवासी इंदौर गेट काम कर रहे थे। उसी दौरान अजहर उर्फ अजहरिया, काला तथा शेरू उर्फ शेरिया ने सभी के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।

इससे कर्मचारी मौके से जान बचाकर भाग निकले थे। बदमाशों ने नगर सैनिक के पुत्र इस्माइल खान व उसकी पत्नी मां आयशा बी और मामा रफीक के साथ भी जमकर मारपीट की थी।

बुधवार को पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनका क्षेत्र में जुलूस निकाल दिया। बदमाशों के खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि बदमाशों के घरों के भी अवैध नल कनेक्शन काट दिए गए थे। इस कारण वह काफी नाराज थे। कनेक्शन देने के लिए गए पीएचई कर्मचारियों को देखकर उन पर हमला कर दिया था।

Related Articles

Back to top button