ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

PM मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन का बड़ा हमला

कोलकाता : कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है।अधीर रंजन ने कहा कि ममता बनर्जी और मोदी जी के बीच एक समझ है। ममता जी ऐसा कुछ नहीं कर सकतीं जिससे मोदी जी नाराज हों। जब मोदी जी कहते हैं- भारत ‘कांग्रेस मुक्त’ है, तो ममता जी भी कहती हैं कि बंगाल से कांग्रेस को हटा देना चाहिए। कई लोग भारत जोड़ो यात्रा की सराहना कर रहे हैं, लेकिन उन दोनों को यह समझ नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि ये ‘मो-मो’ है।

इससे पहले भी अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि पीएम मोदी और ममता बनर्जी ने समझौता किया हुआ है। चौधरी ने कहा कि अमित शाह और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच हाल ही में हुई बैठक का जिक्र करते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी, ममता बनर्जी से समझौता करने के लिए राज्य का दौरा कर रहे हैं।  लोकसभा सदस्य ने कहा कि पीएम मोदी के दौरे के बाद बनर्जी के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की जांच धीमी हो जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button