ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
राजनीति

रविवार को गोवा दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

पणजी| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यानी 11 दिसंबर को गोवा के दौरे पर रहेंगे। अपनी यात्रा के दौरान, वह मोपा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे और 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के समापन सत्र को भी संबोधित करेंगे।

वह वर्चुअली अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए)-गोवा, राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान (एनआईयूएम), गाजियाबाद और राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान (एनआईएच), दिल्ली का गोवा से उद्घाटन करेंगे।

मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट गोवा का दूसरा एयरपोर्ट होगा। 2016 में प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट की आधारशिला रखी थी। यह हवाईअड्डा 2,870 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है, जो कार्गो सेवाओं को भी पूरा करेगा। मौजूदा डाबोलिम हवाई अड्डा 15 घरेलू और 6 अंतर्राष्ट्रीय स्थानों के साथ सीधा संपर्क प्रदान करता है। मोपा हवाईअड्डे के जरिए परिचालन बढ़कर 35 घरेलू और 18 अंतर्राष्ट्रीय स्थानों तक पहुंच जाएगा।

जबकि डाबोलिम हवाईअड्डे पर रात्रि पाकिर्ंग की सुविधा नहीं थी, मोपा हवाईअड्डे पर रात्रि पाकिर्ंग सुविधा है। इसके अलावा, डाबोलिम में कोई कार्गो टर्मिनल नहीं था, मोपा हवाई अड्डे पर 25,000 मीट्रिक टन कार्गो की हैंडलिंग क्षमता वाली सुविधा होगी।

Related Articles

Back to top button