ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मुरैना भाजपा नेता अशोक यादव और शौला सरपंच 420 मामले में गिरफ्तार।

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से बड़ी खबर सामने आई है जहां धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने बीजेपी नेता और पूर्व सरपंच को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि दो माह पहले शहर के तपसी गुफा मंदिर की प्रॉपर्टी से जुड़ी दुकानों से किराए की अवैध वसूली के मामले में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। जिसके बाद बीती रात पुलिस ने जौरा खुर्द से दो लोगों को पकड़ा है। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रवीण चौहान ने बताया कि 3 नवंबर को तपसी गुफा की प्रॉपर्टी पर अवैध कब्जा करने और फर्जी रसीदों के आधार पर दुकानों से किराया वसूली करने के चार आरोपियों के खिलाफ दफा 420, 467, 468 और 472 के तहत अपराधिक प्रकरण दर्ज किया था पुलिस मुकदमा कायम करने के बाद आरोपी रासबिहारी बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसकी जमानत अभी तक नहीं हुई है। बीती रात पुलिस ने शेष 3 आरोपियों में से दो आरोपी पूर्व जिला मंत्री बीजेपी नेता अशोक यादव और पूर्व सरपंच सुरेंद्र यादव उर्फ शोला को जौरा खुर्द स्थित उनके निवास से दबोच लिया। पकड़े गए दोनों व्यक्ति शहर के चर्चित लोग हैं, इसलिए उनकी गिरफ्तारी चर्चा में रही। दोनों को आज जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button