ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मंदसौर में देवड़ा पर पुष्प वर्षा, उप मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बने 350 मंच, 2 हजार से अधिक अभिनंदन द्वार

मंदसौर। उप मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मंदसौर आने पर जगदीश देवड़ा का लोगों ने जमकर स्वागत किया। जावरा से मंदसौर तक भी पूरे राजमार्ग पर स्वागत की ऐसी कतारें लगी कि वह मंदसौर पहुंचने में ही सात घंटे लेट हो गए। जहां देवड़ा का रोड शो दोपहर 12:30 बजे प्रारंभ होना था, वह श्री पशुपतिनाथ महादेव के दर्शन के बाद शाम 7:30 बजे बाद प्रारंभ हो सका। देर रात तक शहर में रोड शो चलता रहा।

उप मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए 350 मंच बने

देवड़ा के स्वागत के लिए शहर में ही 350 मंच बने थे और 2000 से अधिक स्वागत द्वार लगे थे। स्वागत के पोस्टर-बैनर की गिनती ही नहीं थी। कुल मिलाकर अपने लाड़ले नेता के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही शहर के लोगों ने भी पलक पांवड़े बिछा दिए। पूरे बाजार में पुष्प वर्षा भी होती रही। मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ विस से चौथी बार व कुल आठवीं बार विधायक बने जगदीश देवड़ा को इस बार प्रदेश का उप मुख्यमंत्री बनाया गया हैं। यह दायित्व संभालने के बाद वह पहली बार गुरुवार को मंदसौर आए।

Related Articles

Back to top button