ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

पेशाब कांड मामले में एयर इंडिया पर कार्रवाई, DGCA ने लगाया 30 लाख का जुर्माना..

एयर इंडिया की फ्लाइट में 26 नवंबर 2022 को हुए पेशाब कांड को लेकर DGCA ने सख्ती से कार्रवाई की है। DGCA ने एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। DGCA ने पायलट का लाइसेंस भी तीन माह के लिए सस्पेंड कर दिया है। एयर इंडिया के फ्लाइट सर्विसेस निदेशक पर भी 3 लाख का जुर्माना लगया गया है।26 नवंबर 2022 को एयर इंडिया के विमान में एक बुजुर्ग महिला यात्री के सामने अश्लील हरकत और पेशाब करने के मामले में आरोपित शंकर मिश्रा को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपित कई दिनों तक फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपित को बेंगलुरु से 7 जनवरी को गिरफ्तार किया था। शंकर मिश्रा ने नशे में धुत्त होकर महिला के साथ गंदी हरकत की थी। इस मामले को लेकर कई नेताओं की प्रतिक्रिया आई थी।बता दें कि एयर इंडिया ने मामले को लेकर आरोपित मिश्रा पर 4 महीनों के लिए बैन भी लगाया है। शंकर मिश्रा अब 4 महीनों तक एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर नहीं कर पाएगा।इस मामले के सामने आने के बाद कई नेताओं की ओर से प्रतिक्रियाएं आई थी। सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा था कि यह एक बहुत ही घटिया हरकत  है। साथ ही उन्होंने कहा, ”घटनाओं का एक पूरा क्रम दिखाता है कि महिला, जो दावा कर रही है उसमें सच्चाई है।”

Related Articles

Back to top button