ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

भिंड में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिला की मौत, 29 घायल, फलदान में शामिल होने जा रहे थे।

भिंड के मेहगांव थाना क्षेत्र में बीती रात शादी की खुशियों के बीच मातम उस समय पसरा जब एक ही परिवार के लोग हादसे के शिकार हुए। ये सभी लगुन फलदान कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी और 29 लोग घायल व एक महिला की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को कठंवा(कुठौंदा) निवासी उदय सिंह जाटव उर्फ कपूरे के बेटे अमित सिंह का लगुन फलदान कार्यक्रम मेहगांव नगर के दुर्गा मैरिज गार्डन में था। उसमें शामिल होने के लिए उदय सिंह के परिजन और गांव के अन्य लोग ट्रैक्टर-टॉली सवार होकर मेहगांव आ रहे थे, तभी मेहगांव से एक किमी पहले ही शाम 5 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली का संतुलन बिगड़ा और सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। वहीं ट्रॉली के नीचे दबने से 40 वर्षीय सुहागा पत्नी महेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई। हादसे में घायल स्थानीय लोगों ने घायलों को बचाया और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहगांव में इलाज के लिए भर्ती कराया। थाना प्रभारी वरुण तिवारी ने बताया कि ट्रैक्टर स्पीड काफी तेज थी, नहर के पास ट्रैक्टर की ब्रेक पहिए से चिपक गई थी। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रत होकर ट्रॉली सहित सड़क पर पलट गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं 29 लोग घायल हो गए। जिसमें 3 घायलों को भिंड और 8 लोगों को इलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है। बाकी लोगों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहगांव में चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button