ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
उत्तरप्रदेश

पीएम मोदी ने सांसद खेल महाकुंभ का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बजकर 20 मिनट पर वर्चुअल माध्यम से रिमोट दबाकर सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोजन स्थल शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम के मंच से खिलाड़ियों और मौजूद जनसमूह को संबोधित किया।सीएम योगी ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में पूरा देश और दुनिया एक नए भारत का गवाह बना। बदलते भारत ने दुनिया को हर क्षेत्र में अपनी ताकत का अहसास कराया है। पूरा विश्व स्वीकार करता है कि यह पीएम मोदी के कारण ही भारत ने दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता हासिल की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारी बस्ती महर्षि वशिष्ठ की पावन धरती है। यह साधना तप और त्याग की धरती है। खिलाड़ी के लिए उसका खेल भी एक साधना ही है, एक तपस्या है। सफल खिलाड़ी यह साधना करके ही विजय प्राप्त करता हुआ वह आगे बढ़ता है। सिद्धि हासिल करता है। मुझे खुशी है कि बस्ती में हमारे संसद की मेहनत से कितने विशाल खेल महाकुंभ का आयोजन हो रहा है।कहा कि भारत के खेलों में परंपरागत पारंगत स्थानीय खिलाड़ियों को खेल महाकुंभ नई उड़ान का अवसर देंगे।

मुझे बताया गया है कि भारत के करीब करीब दो सौ संसदीय क्षेत्र में इसी तरह स्पर्धा आयोजित की जा रही है। सांसद खेल महाकुंभ में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ट्रेनिंग सेंटर में आगे की ट्रेनिंग के लिए भी चुना जा रहा है। देश की युवा शक्ति को बहुत लाभ होगा।इस महाकुंभ में ही 44000 से ज्यादा युवा हिस्सा ले रहे और मुझे बताया गया कि पिछले साल की तुलना में 3 गुना ज्यादा हैं।

आप सभी मेरे सभी दोस्तों को इन खेलों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। अभी मुझे खो-खो देखने का अवसर मिला। हमारी बेटियां चतुराई के साथ और टीम भावना के साथ पूरी तरह खेल रही थी। मुझे भी खो-खो के खेल का आनंद प्राप्त करने का अवसर देने के लिए बहन सभी बेटियों को बधाई देता हूं, उनका अभिनंदन करता हूं।उन्होंने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ की और विशेष बात है कि इसमें बड़ी संख्या में हमारी बेटियां भी हिस्सा ले रही है और मुझे विश्वास है बस्ती पूर्वांचल यूपी और देश की बेटियां ऐसे ही राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में आती रहेगी।

Related Articles

Back to top button