ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

बसंत पंचमी के लिए बनने लगीं मां सरस्वती की प्रतिमाएं

भोपाल। राजधानी में बनने वाली मिट्टी की प्रतिमाओं के कारखानों में इन दिनों बसंत पंचमी को देखते हुए मां सरस्वती की प्रतिमाओं का निर्माण शुरू हो गया है। ये प्रतिमाएं भोपाल के साथ ही आसपास के शहरों में भी जाती हैं। 24 जनवरी तक इन प्रतिमाओं का काम चलेगा।

शहर में विभिन्न स्थानों पर बंगाल के मूर्तिकार इन प्रतिमाओं का निर्माण करते हैं। ये प्रतिमाएं मिट्टी से बनाई जाती हैं और ईको फ्रेंडली होती हैं। इन दिनों कारखानों में इसकी निर्माण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मूर्तिकारों ने प्रतिमाओं के लिए तैयारी शुरू कर दी हैं। कारखाने में 1 से 10 फीट तक की मां सरस्वती की प्रतिमाओं का निर्माण किया जाएगा। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का पूजन किया जाता है। शहर में कई क्षेत्रों में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का पूजन किया जाता है। मूर्तिकारों ने बताया कि मां सरस्वती की 5 सौ से ज्यादा मिट्टी की प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है जो पूरी तरह बनकर 24 जनवरी तक तैयार हो जाएंगी। शहर से बाहर जाने वाली प्रतिमाओं का निर्माण और उनकी सजावट पहले की जाएगी। बड़ी प्रतिमाएं बनकर तैयार हैं। उनमें बस सजावट का काम बाकी है जो जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button