ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

जबलपुर। हजारों नर्सिंग छात्रों ने किया मेडिकल यूनिवर्सिटी का घेराव, कई कालेजों की मान्यता रद्द होने का मामला।

जबलपुर. एमपी के कई जिलों से आए नर्सिंग छात्रों ने आज मेडिकल यूनिवर्सिटी का घेराव कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर नारेबाजी कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी द्वारा प्रदेश के कई नर्सिंग कालेजों की मान्यता रद्द कर दी है, जिससे हजारों छात्रों के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए है. छात्रों ने मांग की है कि सरकार व मेडिकल यूनिवर्सिटी प्रबंधन छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मान्यता बहाल करें. छात्रों के घेराव के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. बताया गया है मेडिकल यूनिवर्सिटी ने प्रदेश भर के 100 से अधिक नर्सिंग कालेज की मान्यता रद्द कर दी. ऐसे में हजारों छात्रों क ा भविष्य खतरे में आ गया, जबकि 2020 बैच के छात्रों की दो साल की पढ़ाई पूरी हो चुकी है, कुछ दिन में परीक्षा होना थी. इस बीच नर्सिंग कालेज की मान्यता रद्द कर दी. वहीं कुछ छात्रों का कहना था कि सभी कालेजों को मेडिकल काउसिंल ने निरीक्षण के बाद मान्यता दी थी. छात्रों ने राज्य सरकार, कुलपति व कुल सचिव से मांग की है कि छात्रों के भविष्य का ध्यान में रखते हुए कालेजों की मान्यता को बहाल करे. क्योंकि छात्रों ने कोरोना संक्रमण के दौरान अपनी जान पर खेलकर सेवाएं दी है. छात्रों का कहना था कि सरकार व मेडिकल यूनिवर्सिटी प्रबंधन हमारे भविष्य का ध्यान में रखकर निर्णय ले. वहीं एक छात्र संगठन ने आरोप लगाया है कि मेडिकल कार्य परिषद के एक सदस्य द्वारा नर्सिंग कालेज की मान्यता को बहाल करने के लिए रुपयों की डिमांड की जा रही है. इसके अलावा भी छात्रों ने कई आरोप लगाए है. छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा. छात्रों द्वारा मेडिकल यूनिवर्सिटी का घेराव व प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button