ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

 जम्मू-कश्मीर की अंजी नदी पर बनेगा देश का पहला केबल रेल पुल

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर की अंजी नदी पर देश का पहला केबल रेल पुल बनेगा। इसका निर्माण जम्मू-कश्मीर की अंजी नदी पर हो रहा है। रेलवे के अनुसार इस साल के अंत तक अंजी खड्ड पुल का निर्माण हो जाएगा। यह पुल इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना है जिसे बनाने का काम अपने अंतिम चरण में है। ये पुल कटरा को रियासी से जोड़ने का काम करेगा। अंजी नदी के ऊपर रियासी जिले में स्थित पुल चुनौतीपूर्ण उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक का एक हिस्सा है जहां रेल अधिक ऊंचाई पर हिमालय से होकर गुजरती है। रेल मंत्रालय ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि अंजी खड्ड पुल नए भारत की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की लगातार खोज का एक प्रतिबिंब है। रेलवे के अनुसार इस पुल की लंबाई 473.25 मीटर है जो नदी तल से करीब 331 मीटर की ऊंचाई पर बना है। पुल को बनाते वक्त इस बात का ध्यान में रखा गया है कि यह भारी तूफानों से निपट सके। इसे 96 केबलों का सपोर्ट दिया गया है। इसे बनाने में बेहद एडवांस तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पुल का निर्माण कर रहा कोंकण रेलवे कार्पोरेशन
इस ब्रिज को बनाने की जिम्मेदारी कोंकण रेलवे कार्पोरेशन को सौंपी गई है। उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना को कोंकण रेलवे कार्पोरेशन लिमिटेड विकसित कर रहा है। जिस जगह पर ये पुल बनाया गया है उस स्थान का भू-विज्ञान काफी जटिल है। ऐसे में अत्यधिक टूटी हुई और संयुक्त चट्टानों के बीच इसका निर्माण किया गया है। जानकारी के अनुसार इसे बनाने में लगभग 28000 करोड़ रुपए की लागत आई है। ये ऐसा जटिल क्षेत्र है जहां चिनाब नदी के पार बनाए जा रहे पुल के समान एक आर्च ब्रिज का निर्माण करना लगभग असंभव सा है। अंजी खड्ड पुल ढलान को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। एडवांस तकनीक और उपकरणों की मदद से बनाए जा रहे इस पुल में पंप कंक्रीटिंग सिस्टम का इस्तेमाल शामिल है।

Related Articles

Back to top button