ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
व्यापार

कोटक महिंद्रा बैंक का दूसरी तिमाही में मुनाफा 27 प्रतिशत बढ़ा

मुंबई (ईएमएस)। निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक का चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में मुनाफा लगभग 27 फीसदी बढ़कर 2,581 करोड़ रुपए हो गया। वहीं समेकित आधार पर बैंक का मुनाफा 21 फीसदी बढ़कर 3,608 करोड़ रुपए हो गया। बैंक ने शेयर बाजारों को अपने तिमाही नतीजे की जानकारी देते हुए कहा कि जुलाई-सितंबर के बीच उसकी कुल आय बढ़कर 10,047 करोड़ रुपए हो गई जो पिछले वर्ष 8,408 करोड़ रुपए थी। वहीं बैंक की ब्याज आय 4,021 करोड़ रुपए से 27 फीसदी बढ़कर 5,099 करोड़ रुपए हो गई। समीक्षाधीन तिमाही के लिए उसका ब्याज मार्जिन 5.17 फीसदी था। परिसंपत्ति गुणवत्ता के मामले में बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर सकल अग्रिम का 2.08 फीसदी रहीं जो एक वर्ष पहले समान अवधि में 3.19 फीसदी थीं। बैंक का एनपीए भी 1.06 फीसदी से घटकर 0.55 फीसदी हो गया। बैंक के कर्ज चूक के नए मामले बढ़कर 983 करोड़ रुपए हो गए। उसकी परिसंपत्तियां 25 फीसदी बढ़कर 3,21,324 करोड़ रुपए हो गई। गैर-कॉरपोरेट अग्रिम भी 25 फीसद बढ़कर 2,94,023 करोड़ रुपए हो गया। बैंक का कम लागत का कासा अनुपात 56.2 रहा जो बैंकिंग उद्योग में एचडीएफसी बैंक के बाद सबसे अच्छा है। औसत चालू जमा भी सात फीसदी बढ़कर 53,971 करोड़ रुपए हो गया।

Related Articles

Back to top button