ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

नीट परीक्षा में असफल छात्रों को एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी  

नई दिल्ली। नीट परीक्षा में असफल होने वाले छात्र-छात्राओं को एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ये बदमाश इंटरनेट के माध्यम से नीट में असफल होने वाले छात्र-छात्राओं की जानकारी जुटाते थे। इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त होने वाले मोबाइल फोन के सिम कार्ड डेबिट कार्ड फर्जी आधार कार्ड मोबाइल फोन और कार बरामद की है। पुलिस ने बताया कि लखनऊ की रहने वाली एक युवती दर्शिका ने कुछ दिन पहले सेक्टर-126 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर कुछ लोगों ने उससे करीब 13 लाख रुपये ठग लिए।

पुलिस ने सूचना के आधार पर गिरोह में शामिल बिहार निवासी दीपक तथा आजमगढ़ निवासी राजेश को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इनका एक साथी यश चतुर्वेदी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि इन बदमाशों ने नोएडा के अलावा दिल्ली के मालवीय नगर लखनऊ कानपुर में भी कार्यालय खोलकर लोगों से ठगी की है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि इन आरोपियों ने गुजरात राजस्थान दिल्ली उत्तर प्रदेश बिहार सहित विभिन्न राज्यों में रहने वाले कई छात्र-छात्राओं से करोड़ों रुपये की ठगी की है।

उन्होंने बताया कि ये लोग नीट परीक्षा में असफल रहने वाले छात्र-छात्राओं का डाटा इंटरनेट के माध्यम से हासिल कर उसने संपर्क कर उन्हें सरकारी या निजी मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर अपने जाल में फंसाते थे।

Related Articles

Back to top button