ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
दिल्ली NCR

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक शुरू

नई दिल्ली| भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ ही पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महासचिव भी मौजूद हैं। भाजपा मुख्यालय में चल रही इस बैठक के दोपहर दो बजे तक चलने की संभावना है। इसी बैठक में आज यानी सोमवार से ही शुरू होने जा रही भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के एजेंडे पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। आपको बता दें कि भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक की औपचारिक शुरुआत सोमवार को शाम चार बजे नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी और जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होगी। दो दिनों तक चलने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मोदी सरकार के सभी मंत्री भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उप-मुख्यमंत्री प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संगठन महामंत्री/संगठन मंत्री भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व उप-मुख्यमंत्री विभिन्न राज्यों के नेता प्रतिपक्ष सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।

पीएम मोदी रोड शो करते हुए एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो करते हुए भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आरंभ होने से पहले एनडीएमसी सेंटर में दोपहर बाद तीन बजे नड्डा एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई समसामयिक विषयों पर चर्चा होगी। इसमें कई प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे और पार्टी की आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा होगी। भाजपा की इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का समापन 17 जनवरी मंगलवार को होना है।

Related Articles

Back to top button