ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
दिल्ली NCR

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में एक बार फिर हिमस्खलन हुआ 

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में एक बार फिर हिमस्खलन की घटना हुई है। बीते दो दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले गांदेरबल जिले के सोनमर्ग में बीते गुरुवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उस दौरान कहा था कि हिमस्खलन की वजह से नीलग्रथ के निकट स्थित सरबल क्षेत्र प्रभावित हुआ जहां हैदराबाद की ‘मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआईएल) कंपनी जोजिला सुरंग पर काम कर रही है। अधिकारियों ने बताया था कि मृतकों की पहचान संदीप सिंह और बाल कृष्ण के रूप में हुई है जो किश्तवाड़ के निवासी थे।

बीते कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में हुई भारी बर्फबारी की वजह से प्रशासन ने बांदीपोरा समेत 12 जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की  है।

अधिकारियों ने बताया कि गुरेज के जुर्नियाल गांव में आज अपराह्न हिमस्खलन हुआ लेकिन इसके कारण कोई नुकसान नहीं हुआ है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने शनिवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लिए ‘‘उच्च खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी जबकि बांदीपोरा बारामुला डोडा गांदेरबल किश्तवाड़ पुंछ रामबन और रियासी जिलों के लिए ‘‘मध्यम खतरे के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई थी।

Related Articles

Back to top button