ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

सचिन पायलट की यात्रा पर जयराम रमेश ने कहा हल निकालेंगे 

नई दिल्ली। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की 16 जनवरी से प्रदेश में सभाओं और जनसंपर्क की शुरुआत करने की घोषणा से कांग्रेस चिंतित है।  इस बारे में पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा ‘‘कांग्रेस अध्‍यक्ष (खरगे) हमारे प्रभारी सुखजिंदर रंधावा जी और कई नेता कुछ हल ढूंढने में लगे हुए हैं। राजस्थान में ‘भारत जोड़ो यात्रा में जो एकता अनुशासन और एकजुटता हमें देखने को मिली है उससे मुझे विश्‍वास है कि कोई न कोई रास्‍ता निकाला जाएगा जो संगठन के लिए फायदेमंद होगा व्‍यक्तियों को छोड़िए।

उन्होंने यह भी कहा ‘‘संगठन सर्वोपरि है। जो रास्‍ता खरगे जी रंधावा जी और सभी नेता ढूंढ़ निकालेंगे वो कांग्रेस को मजबूत करेगा। व्‍यक्ति आएंगे व्‍यक्ति जाएंगे। राहुल जी ने साफ कहा है दोनों व्‍यक्‍ति (अशोक गहलोत एवं सचिन पायलट) हमारी पार्टी के लिए मूल्यवान हैं। इससे अधिक और कुछ मैं नहीं कह सकता हूं।

पायलट ने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि वह अगले सप्ताह राजस्थान में जनसभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे।
उन्होंने ट्वीट किया ‘‘राजस्थान के विभिन्न ज़िलों में जनता और कार्यकर्ताओं के बीच रहूंगा। आमसभाओं और जनसम्पर्क का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा : 16 जनवरी – नागौर 17 जनवरी – हनुमानगढ़ 18 जनवरी -झुंझुनू 19 जनवरी – पाली और 20 जनवरी – जयपुर।

Related Articles

Back to top button