ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
व्यापार

डीआरआई ने सैमसंग के खिलाफ कारण बताओ नोटिस किया जारी

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने कहा है कि सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स (एसआईईएल) ने 1728.47 करोड़ की सीमा शुल्क की चोरी की है। उसे कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा गया है कि क्यों न कंपनी से ब्याज सहित यह रकम वसूली जाए। साथ ही कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधन के खिलाफ जुर्माना क्यों न लगाया जाए।डीआरआई ने एसआईईएल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसी आधार पर नवी मुंबई के पास न्हावा सेवा सीमा शुल्क ने नोटिस जारी किया था।

गुड़गांव स्थित एसआईईएल और समन किए गए व्यक्तियों को इस मामले में जवाब देने के लिए 30 दिन का समय दिया है। डीआरआई ने प्राइस वाटर हाउस कूपर्स (पीडब्ल्यूसी) और एक सहयोगी निदेशक को भी नोटिस जारी किया। इनसे जांच के दौरान पूछताछ की गई थी।पीडब्ल्यूसी को एसआईईएल ने नेटवर्क उपकरण के वर्गीकरण के लिए नियुक्त किया था, जो जांच के दायरे में है। डीआरआई ने नोटिस में पूछा कि आयातित माल का कुल मूल्य 6,72,821 करोड़ है। उसको बिल ऑफ एंट्री के तहत आयात किया जाना चाहिए, जो कि नहीं किया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह मामला सैमसंग इंडिया द्वारा रिमोट रेडियो हेड (आरआरएच) से संबंधित गलत घोषणा से जुड़ा है, जो एक नेटवर्किंग डिवाइस है।

 

Related Articles

Back to top button