ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

खुद के अपहरण की शिकायत करने पहुंची महिला ने पुलिस पर लगाया आरोप

बालाघाट। बालाघाट में एक महिला ने खुद के अपहरण की शिकायत एसपी से की है। महिला ने पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं। दरअसल बालाघाट जिले के रामपायली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक 20 वर्षीय महिला ने स्वयं के अपहरण की बात बताते हुए रामपायली पुलिस पर अपहरण करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाया है। जिसने अपने परिवार के साथ एसपी कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपते हुए मामले में वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है। महिला का आरोप है कि रामपायली थाना की पुलिस आरोपितों पर कार्रवाई न कर उल्टा उसे फंसाने की धमकी दे रही है।

गांव के ही युवकों पर लगाया अपहरण करने का आरोप

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पीडि़ता महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के ही कुछ युवकों ने उसका जबरदस्ती उसका अपहरण कर लिया था। जिसकी जानकारी पुलिस को देने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जब उसके चाचा ने अपहरणकर्ताओं से छुड़ाकर रामपायली थाने में शिकायत करनी चाहीए तो उल्टे रामपायली पुलिस ने उनके चाचा पर ही फर्जी प्रकरण दर्ज कर दिया।

पुलिस उसे उल्टा फंसाने दे रही धमकी

पीडि़ता ने बताया कि उसे पुलिस के द्वारा न्याय दिलाने के बजाय उल्टा परेशान किया जा रहा है। जिससे उसे आरोपितों से खतरा उत्पन्न हो गया है कि वे कभी बेखौफ होकर बड़ी घटना को अंजाम न दे दे। अब पुलिस अधीक्षक से ही आस बची है। जिसके चलते ही उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से इस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर अपहरण करने वाले सभी पांच आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान पीड़ित महिला के साथ उसके स्वजन भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button