ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

हरियाणा के पानीपत में सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत,

पानीपत. हरियाणा के पानीपत के तहसील कैंप क्षेत्र में सुबह एक घर में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब सुबह चाय बन रहा था. बताया जा रहा है कि गैस सिलिंडर में आग लगने से विस्फोट हुआ. सब कुछ इतना जल्द हुआ कि घर के लोगों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला. सभी मृतक किराए पर रहते थे. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मचा है और लोग सकते में हैं. बताया जा रहा है कि हादसे के समय कमरे का दरवाजा बंद था। जिसके जलते अंदर मौजूद 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचनान अब्दुल करीम (45), अफरोजा, इशरत (20), रेश्मा (17), अब्दुश (12) और अफान (10) के रूप में हुई है। मृतकों में पति-पत्नी और चार बच्चे थे। यह सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। बताया कि हादसा गैस लीकेज होने की वजह से हुआ है। परिवार यहां किराए के मकान में रहता था। घर के अंदर पति-पत्नी और 4 बच्चे सो रहे थे। जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस द्वारा हादसे की हर एंगल से जांच की जा रही है। हादसे के बाद पुलिस द्वारा मकान के साथ लगते एरिया को सील कर दिया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घर के अंदर एक ही परिवार के 6 लोग सो रहे थे, जिनमें पति पत्नी और 4 बच्चे शामिल है। सुबह जैसे ही परिवार ने चाय बनाने के लिए गैस जलाई तो धमाके की वजह से आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया की परिवार की दरवाजे की कुंडी खोलने तक का समय भी नहीं मिला औ पूरा परिवार आग की चपेट में आ गया। जिसकी वजह से परिवार के 6सदस्यों की मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button