ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी पर भड़के संत, कहा: मंत्री की जीभ काटों, मिलेंगे 10 करोड़ ।

पटना. बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की ओर से रामचरितमानस को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है. इस पर अयोध्या के संत जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने मंत्री की प्रतिक्रिया सामने आई है. परमहंस आचार्य ने कहा है कि मंत्री को पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए. साथ ही चंद्रशेखर को इस तरीके के विवादित बयान पर माफी मांगने को कहा है. परमहंस आचार्य ने कहा कि माफी नहीं मांगने पर जो भी चंद्रशेखर की जीभ काटकर लाएगा, उसे 10 करोड़ का इनाम दिया जाएगा. बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताया है. उन्होंने कहा है कि मनु स्मृति, रामचरितमानस और आरएसएस के पूर्व प्रमुख एमएस गोलवरकर के बंच ऑफ थॉट्स समाज में नफरत फैलाने का काम करते हैं. उन्होंने ये बयान नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान दिया है. यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए चंद्रशेखर ने कहा कि तीनों किताबों ने समाज में नफरत फैलाई है. आरजेडी नेता ने रामचरितमानस की आलोचना करते हुए कहा कि यह किताब निचली जातियों के लोगों को शिक्षा से वंचित करने की बात करती है. उन्होंने कहा कि बाबासाहेब भीम राव अंबेडकर ने भी दावा किया था कि तीनों पुस्तकें समाज में नफरत फैलाती हैं. कार्यक्रम में बोलते हुए मंत्री ने कहा, मनु स्मृति ने समाज के 85 प्रतिशत लोगों को गाली दी है. रामचरितमानस में कहा गया है कि निचली जातियों को शिक्षा का अधिकार नहीं है. बताया गया है कि निचली जाति के लोग शिक्षा प्राप्त करने के बाद सांप के समान जहरीले हो जाते हैं. जैसे कि सांप दूध पीने के बाद और अधिक जहरीला हो जाता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button