ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

कपड़ों को लेकर फिर ट्रोल हुईं Ekta Kapoor

टीवी सीरियल की क्वीन निर्माता एकता कपूर ने हमेशा अपने काम को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी वह काफी चर्चा रहती हैं। वहीं अक्सर उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। अब हाल ही में एकता कपूर का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसके बाद एक बार फिर से एकता कपूर को उनके कपड़ों को लेकर ट्रोल किया जा रहा है।

निर्माता एकता कपूर हाल ही में रिद्धि डोगरा के नए प्रोजेक्ट के लिए उन्हें विश करने पहुंचीं थीं। इस दौरान वह ऑफ शोल्डर साटन ड्रेस में नजर आईं। जिस पर टाई एंड डाई प्रिंट था एकता का ओवरऑल लुक ग्लैमरस लग रहा है लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स को उनका ये लुक शायद रास नहीं आ रहा है और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया मिल रही हैं। कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एकता कपूर का ये लेटेस्ट वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “हम एसएसआर (सुशांत सिंह राजपूत) के नाम पर कपड़े दान करेंगे – कृपया उसका पता भेजें हम उसे भी दान कर सकते हैं!” इसी तरह से दूसरे यूजर ने लिखा, “इतना कमा कर ये लोग करते क्या हैं जो ढंग के कपड़े खरीद नहीं पाते हैं, बहन कम से कम अच्छे कपड़े पहना करो।” एक अन्य ने भी प्रतिक्रिया दी, “इतने पैसे का क्या ही फायदा जब आपको कपड़े पहनने की तमीज न हो।” बाकी यूजर्स भी इसी तरह से अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button