ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

कोविड के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करेगा चीन, जब्त संपत्तियों को भी लौटाने का आदेश दिया

बीजिंग। चीन सरकार ने 3 साल पुरानी जीरो-कोविड नीति को खत्म करने की अपनी योजना से एक दिन पहले कोविड संबंधी घटनाओं को लेकर हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने का शनिवार को आदेश दिया। देश में बड़े पैमाने पर कोरोना वायरस प्रकोप के बीच चीन रविवार को 12 बजे से विदेशी यात्रियों पर लगीं पाबंदियां समाप्त कर देगा यात्रा और व्यापार के लिए अपने हवाई अड्डों और बंदरगाहों को पूरी तरह से खोल देगा।

प्रतिबंध हटने के बाद विदेशी यात्री बिना न्यूक्लिक एसिड टेस्ट और पृथकतावास पाबंदियों के चीन पहुंच सकते हैं। सरकार ने पिछले महीने सरकार विरोधी प्रदर्शनों के मद्देनजर अपनी कठोर जीरो-कोविड नीति में ढील दी थी जिसके बाद चीन ओमीक्रॉन स्वरूप के कारण कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि से जूझ रहा है। अधिकारियों का तर्क है कि ओमीक्रोन स्वरूप डेल्टा स्वरूप जितना घातक नहीं है जिसके कारण पूरी दुनिया में बड़े पैमाने पर मौतें हुई हैं।

कोविड नियमों में पूरी तरह से ढील देने से पहले चीन सरकार ने कोविड से संबंधित मामलों के लिए हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने का आदेश दिया। एक सरकारी नोटिस में कहा गया है कि जब्त की गई सभी संपत्तियों को छोड़ दिया जाए। आदेश में स्थानीय अदालतों पुलिस और सीमा शुल्क विभाग को कानून के अनुसार कोविड-19 संबंधी नीति लागू करने के लिए कहा गया है। हांगकांग ने भी कई साल से जारी सीमा पाबंदियों को हटाने का ऐलान किया है। इससे मेनलैंड चीन और हांगकांग के बीच संपर्क और सरल हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button