ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

मुरैना शहर में जमकर एक घंटे तक हुई बारिश जीवाजीगंज की सड़कें हुईं जलमग्न

मुरैना। अंचल में सक्रिय मानसून रविवार को मुरैना शहर पर जमकर मेहरबान हुआ। दोपहर सवा दो बजे से झमाझम बारिश शुरू हुई, जो एक घंटे से ज्यादा समय तक जारी रही। एक घंटे से ज्यादा हुई बारिश में मुरैना शहर में 34.5 एमएम बारिश दर्ज हुई। इस साल शहर में बारिश का आंकड़ा 341 एमएम पर पहुंच गया है। बारिश से शहर की सड़कें तालाब सी नजर आने लगीं।

जीवाजीगंज में अग्रसेन पार्क के सामने वाली रोड, राममंदिर के पीछे वाली सड़क पर दो से ढाई फीट पानी हो गया। पुरानी जिला पंचायत से अजाक थाने तक जाने वाली सड़क पर तो कई जगह तीन फीट तक पानी भर गया। सड़क पर इतना पानी आया कि दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी। पुलिस लाइन, पुरानी कलेक्टोरेट, कोतवाली, जनपद पंचायत जैसे कई कार्यालयों के परिसर में पानी जमा हो गया। आमजन से लेकर अधिकारी-कर्मचारियाें तक का निकलना दूभर हो गया।

24 घंटे तक बारिश की संभावना

बारिश से तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की। शनिवार को 33 डिग्री पर अधिकतम तापमान रहा, रविवार को 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज हुआ है। मुरैना के अलावा रविवार को कैलारस में 18, सबलगढ में 17 और जौरा में 7 एमएम बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे तक जिले के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है।

अब तक पोरसा में 415 एमएम

पोरसा में 415 एमएम बारिश दर्ज हुई है। सबलगढ़ में 333 एमएम, मुरैना में 302.4 एमएम, जौरा में 301 एमएम, अंबाह में 278 एमएम और कैलारस तहसील में 261 एमएम बारिश दर्ज हुई है। अब तक 315.1 एमएम बारिश दर्ज हुई है, जबकि पिछले साल 30 जुलाई तक जिले में 331.8 एमएम बारिश दर्ज हुई थी। इस साल पिछले साल की तुलना में अब तक 11.4 एमएम बारिश कम है।

Related Articles

Back to top button