ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

कश्मीर में रोजगार मेलों के माध्यम से तेजी से दूर हो रही है बेरोजगारी की समस्या

जम्मू। केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से लगातार रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है और युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के लिए भी तमाम तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। यही नहीं युवाओं के कौशल प्रशिक्षण का काम भी जम्मू-कश्मीर के बड़े शहरों से लेकर दूरदराज के क्षेत्रों में किया जा रहा है। इस कार्य में सेना और सुरक्षा बल भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। कश्मीर के युवाओं में व्याप्त बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए आयोजित किए जा रहे रोजगार मेलों की कड़ी में हालिया आयोजन श्रीनगर में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं ने भाग लिया।

इस रोजगार मेले में स्थानीय और बाहरी कंपनियों ने रोजगार के अवसरों की पेशकश की जिससे युवकों को बड़ा लाभ हुआ। रोजगार मेला के आयोजकों ने मीडिया को बताया कि बेरोजगार युवाओं को बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी दिलाने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य यह रहता है कि कश्मीर के अधिक से अधिक युवाओं को नौकरियां मिलें और वह मुख्यधारा के क्षेत्रों में कॅरियर बनाने के लिए प्रेरित हों।

वहीं इस रोजगार मेले में आए प्रतिभागियों ने कहा कि ऐसे रोजगार मेले हमारे लिए ज्यादा लाभदायक होते हैं क्योंकि एक ही जगह विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों के अवसर उपलब्ध होने से हम मनचाहे रोजगार को चुन सकते हैं। स्थानीय युवकों ने इस पहल के लिए प्रशासन को धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन दूरदराज के क्षेत्रों में भी किया जाना चाहिए ताकि वहां के लोगों को भी इसका लाभ मिल सके।

Related Articles

Back to top button