ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज ने खेलो इंडिया के शुभंकर मोगली का किया लोकार्पण

भोपाल ।  खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के पांचवें संस्करण की मेजबानी मध्य प्रदेश कर रहा है। 30 जनवरी से 11 फरवरी तक होने वाले इस भव्य खेल आयोजन में 13 दिनों तक 8 अलग-अलग शहरों के 23 गेम वेन्यू में 6 हज़ार खिलाड़ी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को शाम 6 बजे भोपाल के शौर्य स्मारक में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के शुभंकर मोगली का लोकापर्ण किया, इसके साथ ही मशाल का प्रज्‍जलवित करेंगे और थीम सांग का अनावरण किया। इस अवसर पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुण्‍। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की अध्यक्षता में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में ड्रोन और लेजर शो के माध्यम से खेलो इंडिया के अद्भुत रंग देखने को मिला। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पांचवां संस्करण 30 जनवरी से 11 फरवरी तक प्रदेश के 8 शहर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट और खरगोन (महेश्वर) में होगा। एक गेम (साइकिलिंग) दिल्ली में होगा। पहली बार वाटर स्पोर्ट्स अर्थात् कयाकिंग कैनोइंग, कैनो सलालम और तलवारबाजी खेलो इंडिया गेम्स के इस संस्करण का हिस्सा होंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 5.0 में 303 अंतर्राष्ट्रीय और 1089 राष्ट्रीय आफिशियल्स इन गेम्स का हिस्सा होंगे। खेलो इंडिया के लिए लगभग 2 हज़ार वालंटियर अलग-अलग गेम वेन्यू में तैनात रहेंगे।

 

Related Articles

Back to top button