ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

यहां खेत में आलू को देसी शराब पिला रहे किसान, देखिए तस्वीरें

इटावा जिले में भारी ठंड से किसान परेशान हैं. आलू, सरसों और गेहूं की फसल को लेकर चिंतित हैं. किसानों की इसी परेशान के बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां किसान आलू की फसल को झुलसा रोग से बचाने और उत्पादन बढ़ाने के लिए देशी शराब का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं.

उत्तर प्रदेश में इन दिनों भयंकर सर्दी पड़ रही है. इटावा जिले में 3 से 5 डिग्री के बीच में तापमान बना हुआ है. इससे फसलों को नुकसान की संभावना जताई जा रही है. किसान आलू, सरसों और गेहूं की फसल को लेकर चिंतित हैं.

किसानों की इसी परेशान के बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. किसान आलू की फसल को झुलसा रोग से बचाने के साथ ही उत्पादन को बढ़ाने के लिए देशी शराब का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं. किसान आलू की फसल में देसी शराब को पानी में मिलाकर छिड़काव कर रहे हैं.

आलू की फसल

किसानों का ऐसा मानना है कि इससे फसलों को रोग से बचा सकते हैं. साथ ही आलू का साइज बड़ा होने के साथ-साथ उत्पादन भी बढ़ेगा.

फसल को नुकसान तो होगा ही और उत्पादन के बाद आलू का सेवन भी नुकसानदायक होगा. किसानों को फसल में शराब के इस्तेमाल से बचना चाहिए.

फसल में शराब का छिड़काव करता किसान

कृषि उपनिदेशक ने कहा कि इस क्षेत्र में गेहूं, सरसों और आलू की फसलों की पैदावार होती है. सर्दी होना रबी की फसलों के लिए लाभदायक होता है. सर्दी अधिक पड़ने से गेहूं की पैदावार अधिक होती है. आलू में झुलसा रोग से बचाने के लिए थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है. सरसों में माहू रोग लग सकता है. इससे निजात पाने के लिए हल्के कीटनाशक का प्रयोग करना चाहिए.

कहा कि आलू में झुलसा रोग से बचाव के लिए डाईथिंग एम-45 का घोल बनाकर छिड़काव करना चाहिए. ये बात किसान भी अच्छे से जानते हैं. फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए शराब का इस्तेमाल घातक हो सकता है. किसानों से अनुरोध है कि ऐसा बिल्कुल न करें.

Related Articles

Back to top button